Breaking News

भिलाई@ नशे में धुत भाजपा नेता औरसमर्थकों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Share

@ तीनो आरोपी पुलिस की हिरासत मे
भिलाई,24 सितम्बर 2024 (ए)।
भिलाई के सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्तपाल में भाजपा नेता के समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और नर्स स्टाफ से गाली-गलौज की। इसकी सूचना सुपेला पुलिस की दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना सुबह लगभग पांच से छह बजे के बीच बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी में चार से पांच युवक शराब के नशे में धुत होकर सुपेला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में वार्ड बॉय के साथ नर्सिंग स्टाफ से गाली-गलौज और बदतमीजी करने लगे। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद अस्पताल की नर्सों ने उनका वीडियो बना लिया। सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर भाजपा नेता समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply