Breaking News

दुर्ग,@बीजेपी नेता के भतीजे की साली ने किया सुसाइड

Share


दुर्ग,25 मई 2024 (ए)।
जिले के जवाहर नगर निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के 11 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर ओडिशा से दुर्ग पहुंचे उसके मायके वालों ने न सिर्फ ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया, बल्कि उन्होंने हत्या तक की आशंका जता दी। घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मृतका, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह के भतीजे की साली बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि नुआपाड़ा ओडिशा निवासी आरके सिंह की बेटी अर्पिता (33) की शादी 11 महीने पहले जवाहर नगर दुर्ग निवासी सौरभ राजपूत से हुई थी। गुरुवार की रात को उसकी लाश उसके कमरे में फंदे पर झूलती मिली। ससुराल वाले उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मृतका के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी। मृतका के मायके वाले भी दुर्ग पहुंचे हुए हैं। उनके पहुंचते ही मृतका का पति और उसके ससुराल वाले फरार हो गए हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply