Breaking News

राजनांदगांव@सबसे पहले मेरे सिर पर लाठी मारें

Share


राजनांदगांव,04 अप्रैल 2024 (ए)।
दूसरे फेज के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को खत्म हो गई। राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सिर पर लाठी मारने की चुनौती दी। कहा- चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी जी के सिर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सिर पर लाठी मरने जैसा है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा- कांग्रेस में हिम्मत है तो वे सबसे पहले उनके सिर पर पहली लाठी मारें।
मुख्यमंत्री ने जनता से ही सवाल करते हुए पूछा कि देश के प्रधानमंत्री जो 140 करोड़ भारत वासियों के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं उनके लिए कांग्रेस का ऐसा बोलना क्या शोभा देता है? मुख्यमंत्री ने कहा – आज ये कांग्रेसी हमारे मोदी जी को फिर गाली दे रहे हैं । कभी इन्होने उन्हें चौकीदार चोर है कहा, तो कभी मौत का सौदागर कहा। अब चरणदास महंत कह रहे हैं की भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव मोदी जी को लाठी से मार सकते हैं।


भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए विष्णु देव साय ने कहा- पिछले 5 साल के अपनी सरकार में बघेल ने केवल जनता को ठगने का काम किया। बड़े-बड़े छत्तीस वादे करके आई कांग्रेस की सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। ऐसी धोखेबाज भूपेश सरकार को जनता ने विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेका और अब लोकसभा चुनाव में भी ऐसे लोगों को जनता ही सबक सिखाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कांग्रेस के राज में कोयले में पच्चीस रूपए टन भूपेश टैक्स लगता था। शराब के दो काउंटर थे एक सरकार के पास और दूसरा सोनिया-राहुल के पास था। पूरी कांग्रेस शराब के पैसे से चलती थी। भूपेश बघेल ने तो देवों के देव महादेव को भी नहीं छोड़ा और महादेव एप के नाम से सट्टा कारोबार को संरक्षण दे कर प्रदेश के युवाओं और माता-बहनों को सट्टे की लत लगवाने का नैतिक अपराध किया


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा उनकी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। उन्होंने पहले 5 वर्ष सिर्फ गरीबों के लिए काम किया और पूरे दस साल के शासन में मोदी जी ने देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबको समृद्ध बनाया। इसलिए आप सभी से मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राजनांदगांव लोकसभा से भाई संतोष पांडेय को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डालें।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply