Breaking News

भिलाई@मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाले पीçड़त की हो सकती है गिरफ्तारी

Share


भिलाई,27 नवम्बर 2023 (ए)।
मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाले सतपाल सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ सकती है, क्योंकि जिस मोबाइल टॉवर पर वह चढ़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, अब उस मोबाइल टॉवर रिलायंस जिओ के टेक्नीशियन ने सतपाल पर एफआईआर करा दी है। भिलाई के कोतवाली थाना सेक्टर 6 में सतपाल पर मोबाइल टॉवर संरक्षित अधिनियम धारा 447 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इसमें पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने और आसपास भय का वातावरण निर्मित करने पर मामला दर्ज किया है। टेलीकॉम एक्ट के तहत संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने और मोबाइल टॉवर पर बिना परमिशन के चढ़ने पर 3 साल की सजा तक का प्रावधान है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस मामले में सतपाल सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply