Breaking News

दुर्ग@आप दूसरों को दे रहे हैं वही आपको मिलेगा मोदीजीःभूपेश

Share


राहुल के पनौती वाले
बयान पर बोले सीएम भूपेश


दुर्ग,25 नवम्बर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दुर्ग दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जो आप दूसरों को दे रहे हैं वही आपको मिलेगा। लौट कर जब बात आई तो बुरा मान गए।
दरअसल, राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि जब आप दूसरों को मूर्खों का सरदार बोलते हैं तब आपको बुरा नहीं लगता? जो आप दूसरों को दे रहे हैं आपको वही मिलेगा। लौट कर जब बात आई तब बुरा मान गए।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जब आप दूसरों को मूर्खों का सरदार बोलते हैं तब आपको बुरा नहीं लगता? जो आप दूसरों को दे रहे हैं आपको वही मिलेगा, लौट कर जब बात आई तब बुरा मान गए। आपको जो शब्द पसंद नहीं है उनका उपयोग दूसरों के लिए नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री को अगर ये शब्द पसंद नहीं है तो दूसरों के लिए भी उपयोग ना करें, आप मीठा बोलिए आपको जवाब भी मीठा मिलेगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply