दुर्ग,29 सितम्बर 2023(ए)। भिलाई के स्मृति नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, इस कार्रवाई के दौरान 18.5 किलो सोना जब्त किया गया है। इस सोने की कीमत करीबन 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह सोना दिल्ली में हुई करोड़ों की चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। बिलासपुर और दुर्ग पुलिस टीम ने सयुंक्त कार्रवाई की है।
आरोपी कवर्धा निवासी है। आरोपी का नाम लोकेश श्रीवास है। चोरी के बाद इसने स्मृति नगर में हेमंत शुक्ला के घर पर सोना छिपाकर रखा था। पिछले 15 दिनों से हेमंत के घर में ही रुका हुआ था। वहीं मकान के बहार खड़ी बाइक से 10 लाख कैश बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार उसके पास से एक थार कार भी जब्त किया गया है, और बताया जा रहा है कि आरोपी खैरागढ़ जेल ब्रेक करके भी भाग चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur