Breaking News

भिलाई,@एक्ट्रेस अमीषा पटेल का कार्यक्रम दुर्ग में

Share


भिलाई,21 सितम्बर 2023 (ए)।
बॉलीवुड अभिनेत्री और गदर व गदर टू की फेम अमीषा पटेल 28 सितंबर को दुर्ग शहर में रहेंगी। वो यहां दिव्यांग बच्चों को हौसला देने के लेने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भी ये जानकारी साझा की है। कार्यक्रम के आयोजक वरुण जोशी ने बताया कि हर साल दिव्यांग बच्चों को संबल बनाने के लिए जरूरत की सामग्री अतिथियों द्वारा दी जाती है। इस बार उन्होंने कार्यक्रम में बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल को बुलाया है। वो दुर्ग स्थित पं. रविशंकर स्टेडियम के कार्यक्रम में पहुंच रही है। लगभग डेढ़ घंटे तक समय देंगी। अमीषा पटेल बच्चों को उपहार देने के साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगी। वरुण जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सामाजिक कार्यक्रम है। उनकी संस्था लगातार तीन सालों से इसे आयोजित करती आ रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply