Breaking News

रायपुर@जोगी कांग्रेस ने किया किसी भी दल के साथ विलय से इंकार

Share


सामान विचारधारा के दलों के साथ गठबंधन के रास्ते है खुलेःजेसीसीजे
जोगी कांग्रेस चुनावी मोड में,18 जुलाई को करेगी विधानसभा घेराव
सोनू कुमार
रायपुर 28 जून 2023 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ राज्य की एक मात्र क्षेत्रिय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की कोर कमिटि की महत्वपूर्ण बैठक आज सिविल लाईन स्थित अनुुग्रह सागौन बंगले में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तिलक राम देवांगन की अध्यक्षता एवं पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी की उपस्थिति में संपन्न हुई । जिसमें कोर कमिटी ने सर्व सम्मति से जोगी कांग्रेस का किसी भी दल के साथ विलय करने के प्रस्ताव आने पर उस पर विचार नहीं करते हुए आवश्यकता पड़ने पर समान विचारधारा के दलों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2023-24 लड़ने पर सहमति बनाई गई। इस दौरान प्रदेश के जनता की समस्याओं एवं कांग्रेस की वादाखिलाफी को लेकर आगामी मानसूत्र सत्र के पहले दिन दिनांक 18 जुलाई 2024 को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया गया । जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में बुथ स्तर के जोगी कांग्रेसी शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता तिलकराम देवांगन ने कहा पार्टी के संस्थापक राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी जी का छत्तीसगçढ़या वाद, पार्टी की नीति-सिंद्धात और पार्टी का चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान हमारे लिए सर्वोपरि है, हमारे सामने समान विचारधारा के दलो के साथ गठबंधन के रास्ते हमेशा खुले हुए है पर हमारी पार्टी का विलय किसी भी कीमत में किसी भी दल के साथ नहीं हो सकता। पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है, जोगी कांग्रेस छत्तीस गçढ़यो की पार्टी है। जोगी ने हमेशा छत्तीसगçढ़यो के हक अधिकार की लड़ाई लड़ी है, आगे भी लड़ते रहेंगे और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगçढ़यों की सरकार बनाकर रहेंगे।
आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की कोर कमिटी की बैठक में प्रमुख रूप से श्री तिलकराम देवांगन,पार्टी अध्यक्ष श्री अमित जोगी, महामंत्री श्री महेश देवांगन, श्री जनरैल सिंह भाटिया, श्रीमती ऋचा जोगी, गीतांजली पटेल, संतोष गुप्ता, डॉ अमीन खान, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष रविचंद्रवंशी, बस्तर अध्यक्ष नवनीत चंाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत कश्यप, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष शमसुल आलम आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर@कड़ी मेहनत का मिला इनाम, 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Share छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं …

Leave a Reply