रायपुर ,19 फरवरी 2023 (ए)। राजधानी में सरेराह गुंडई करने वाले आरोपी को गुçढ़यारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मसाला सेंटर का संचालक ओमकार तिवारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि प्रार्थी लोचन चौहान ने थाना गुçढ़यारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन पूर्व में तिवारी मसाला सेन्टर में काम करती थी। प्रार्थी की बहन द्वारा तिवारी मसाला सेन्टर के मालिक ओमकार तिवारी को मैं यहां काम नही करूंगी कहने के बाद भी वह उसे बार-बार काम पर बुलाता था। प्रार्थी दिनांक 18.02.2023 को जब अपनी ड्युटी पर था, कि शाम करीबन 08.20 बजे प्रार्थी की माता ने उसे फोन पर जल्दी घर आने को कहा।
प्रार्थी जब घर गया तो उसकी माता प्रार्थी की बहन को लेकर अस्पताल जा रही थी। प्रार्थी जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी मां ने बताया कि ओमकार तिवारी ने पूर्व में मुझे अपनी पुत्री दे दो उसे पत्नी बनाकर रखूंगा कहा था जिस पर उसके द्वारा ओमकार तिवारी को मना कर दिया गया था।
ओमकार तिवारी ने दिनांक 18.02.2023 को गुस्से में प्रार्थी की बहन की हत्या करने की नियत से उस पर चाकू जैसे लोहे के चापड़ से गले में वार कर उसके गले एवं हाथ पास गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी ओमकार तिवारी के विरूद्ध थाना गुçढ़यारी के अपराध क्रमांक 83/2023 धारा 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur