भिलाई, 02 जनवरी 2023। शहर के सर्कुलर मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मानव बम की तरह युवक वहां पहुंचा. दरअसल पावरहाउस मार्केट स्थित अभिषेक ज्वेलर्स को उड़ाने सिलेंडर में वायरिंग करके युवक पहुंचा हुआ था. पहुंचते ही युवक ने पहले ग्राहकों को बाहर निकलवाया और फिर सराफा व्यवसायी को दुकान खाली करने की चेतावनी देते हुए दुकान को उड़ाने की धमकी दे दी. इससे पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई.
देखते ही देखते मार्केट की भीड़ ज्वेलरी शॉप के बाहर एकत्रित हो गई. जब आरोपी युवक को दुकान से बाहर निकालने की कोशिश की गई तो युवक ने साथ लाई सिरिंज से व्यवसाई पर हमला कर दिया. इसके बाद मार्केट के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडर को जत कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया.
घटना की जानकारी लगते ही छावनी थाने में परिजन भी पहुंच गए. वहीं सराफा व्यवसायी के साथ थाने में जमकर बहस हुई. बताया जा रहा कि सर्कुलर मार्केट की जिस दुकान में अभिषेक ज्वेलर्स का संचालन हो रहा है उसे संचालक ने किराए पर लिया है. उसकी खरीदी बिक्री में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद है. मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसके चलते दुकान मालिक का परिवार परेशान है. यही वजह थी कि अपने माता-पिता को परेशान देखकर युवक अक्षय ठाकरे सिलेंडर लेकर दुकान खाली करवाने पहुंचा. हालांकि जांच में सिलेंडर के खाली होने की बात सामने आई, वहीं युवक को परिजनों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया.
Check Also
अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur