Breaking News

रायपुर@आखिरकार हटाए गए डीईओ खटकर

Share


रायपुर, 08 दिसम्बर 2022 (ए)। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मिली शिकायत और समीक्षा बैठक में ष्टरू बघेल द्वारा की गई टिप्पणी के बाद गरियाबंद के डीईओ करमन खटकर को हटाकर मुख्यालय में पदस्थ कर दिया गया है।
रियाबंद जिले में शिक्षकों के तबादले में हुई गड़बड़ी की शिकायत लगातार मिल रही थी। इस बीच ष्टरू भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान भी यह मुद्दा सामने आया। तब समीक्षा बैठक में ष्टरू को टिप्पणी करनी पड़ी कि एकल स्कूल से भी टीचर का तबादला करना पड़ा, कैसी चल रही है पढाई ? सीएम बघेल द्वारा इस दौरान दी गई समझाईश अधिकारियों को अच्छी तरह समझ में आ गई। यही वजह थी कि देर शाम तक गरियाबंद के डीईओ करमन खटकर को हटाने का आदेश जारी कर दिया गया। उन्हें प्रशासनिक तौर पर हटाने का उल्लेख करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय में उप संचालक के बतौर पदस्थ किया गया है।
चौहान बनाये गए नए डीईओ
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आज सुबह ही एक और आदेश जारी करते हुए डीईओ रायपुर कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक डीएस चौहान को गरियाबंद डीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।डीएसचौहान को यह प्रभार अस्थाई रूप से सौंपते हुए डीईओ का डीडी पॉवर (आहरण संवितरण अधिकार) भी सौंपने का आदेश जारी किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply