लखनपुर , 06 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। लखनपुर सरगुजा -यूनिसेफ एवं छाीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला (ष्टष्टक्रह्र),एम एसएसवीपी द्वारा संचालित विश्व बाल दिवस अभियान 2022 में छाीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा सरगुजा जिले के लखनपुर विकास खण्ड में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु शायाजी होटल रायपुर दिनांक 5 दिसंबर 2022 को छाीसगढ़ के यूनिसेफ प्रमुख जाब जकारिया के द्वारा सुरेन्द्र साहू को सम्मानित किया गया।छाीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के माध्यम से सुरेन्द्र साहू द्वारा बाल अधिकार,मानव व्यापार,बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ लगातार 30 वर्षों कार्य किया जा रहा है। इसके पुर्व छाीसगढ़ शासन के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा बाल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के साथ मिलकर मानव व्यापार के विरुद्ध लगातार छाीसगढ़ में कार्य कर रहे हैं। साथ ही सुरेन्द्र साहू द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से पिडित महिलाओं को निशुल्क परामर्श, वृद्धजनों को निशुल्क कानूनी सहायता सहित कई अन्य सामाजिक कार्य भी लगातार किया जा रहा है। सुरेन्द्र साहू को पुर्व में भी अनेक सामाजिक संगठनों ने पुरूष्कृत किया है। सुरेन्द्र साहू को युनिसेफ द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर अनेक लोगों ने सुरेन्द्र साहू को बधाई दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur