Breaking News

रायपुर@जिला खनिज न्यास का दफ्तर भी सील, कलेक्ट्रेट मे ईडी की कार्रवाई जारी

Share


रायपुर, 13 अक्टूबर 2022। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज कोरबा कलेक्ट्रेट मे छापा मारा है। टीम के लोग एक बस मे पहुचे, जिनके साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद है। कलेक्टर परिसर के भीतर लोगो की आवाजाही पर बदिश लगा दी गई है। परिसर लगभग छावनी मे तबदील कर दी गई है। जिला खनिज न्यास का दफ्तर भी सील किया गया है। इसी तरह रायगढ़ कलेक्ट्रेट मे भी ईडी ने दबिश दी है।
मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ मे पिछले 4 दिनो से डेरा डाल रखा है। वह खनिज और कोयले मे घोटाले और मनी लाड्रिग की जाच कर रही है। इसी सिलसिले मे आज रायपुर से एक आईएएस समीर विश्नोई और दो कारोबारियो को गिरफ्तार भी किया गया है।
अभी अधिकारिक रूप से यह जानकारी सामने नही आई है कि ईडी की टीम कलेक्ट्रेट के किन कार्यालयो मे कौन-कौन से दस्तावेजो की तलाश कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply