Breaking News

रायपुर@डॉन रवि साहू पर 20 हज़ार के इनाम की घोषणा,एसएसपी ने किया बड़ा ऐलान

Share


रायपुर, 09 सितम्बर 2022।। राजधानी मे बीती रात माना थाना इलाके मे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके से सभी मर्डर के आरोपी फरार हो गए। जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ और रायपुर एसएसपी ने हत्यकाड मामले मे फरार चल रहे डॉन रवि साहू और उसके एक साथी नोहर पर 20 हज़ार नकद पुरस्कार इनाम की घोषणा की है। मामले मे पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के एगल को ही बदल दिया है। आपको बता दे कि मृतक की हत्या करने वाला और कोई नही बल्कि शहर का नामी डॉन रवि साहू के गुर्गे ही है। जिन्होने उसके नए आरएस होटल व ढाबा मे हुए छेड़छाड़ मामले मे मृतक को कुछ लोगो ने गोली मारकर और चाकू से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी। सूत्रो ने आगे बताया है कि डॉन रवि साहू ने अपने गुर्गो को तीन कार मे भरकर युवक की हत्या करने के लिए माना इलाके मे भेजा था। मृतक को रवि के गुर्गो ने आरएस होटल व ढाबा के परिसर मे उसे दो घुटनो मे गोली और पेट पर नाभि के नीचे चाकू से पेट पर कई बार बेहरमी से वार किया गया। युवक के घायल होने के बाद उसे कार मे भरकर अभनपुर मार्ग के खुले मैदान मे फेक दिया गया। जहा पुलिस को सुबह युवक की लाश बरामद हुई। खबर लिखे जाने तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को अभी गिरफ्तार किया गया है।
अपने दोस्त सजय के साथ विजेद्र रविवार की रात रायपुर-धमतरी मार्ग पर सचालित आरएस रेस्टोरेट एड फेमली ढाबा मे गया था। वहा पर किसी बात को लेकर ढाबा सचालक के कर्मचारी से विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगो ने विवाद को किसी प्रकार शात कराया। घटना के बाद विजेद्र घर चला आया। सुबह करीब नौ बजे ढाबा के आठ से 10 लोग अलग-अलग वाहनो से विजेद्र के घर पहुचे। विजेद्र को घर से बाहर बुलाकर चाकू से हमला कर फरार हो गए। स्वजन ने गभीर रूप से घायल विजेद्र को लेकर अस्पताल पहुचे, जहा डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले मे नेतई मडल निवासी माना कैप, गाधीनगर के रहने वाले अगस्त विभार, अभिषेक सोनी, सजय ताडी, रोहित सागर और नानक तनेजा निवासी लाभाडी को पकड़ा है। इधर गुढिय़ारी मामले मे भी पुलिस ने गुलाब नगर के रहने वाले दो आरोपित मयूर बेरबवश और ओम प्रकाश साहू को पकड़ा है।
सजय बजारे को मारने गए थे डॉन रवि के गुर्गे, मगर…
ग्रामीणो और मृतक के दोस्तो ने बतया कि ये पूरा मामला अवैध शराब बिक्री का है आरएस होटल व ढाबा मे एक शराब की बोतल 760 की थी जिसके बाद उसे बलैक मे बेचने के लिए 1400 और फिर 1600 कर दिया। गाव के युवक सजय बजारे और उसके दोस्तो ने कहा कि 1400 ले लो 1600 हम नही दे सकते इस मामले से ही विवाद की शुरुआत हुई और इस पूरे वाक्या मे मृतक विजेदर मारकडे भी शामिल था। जहा आरएस ढाबा मे मारपीट हुई। जिसके बाद डॉन रवि साहू ने 3 कार भरकर ढाबा मे अपने गुर्गो को भेजा। सजय बजारे का घर शटर वाला था और रवि के गुर्गो ने वहा जमकर उत्पात मचाया। सजय के मकान पर गुर्गो ने हमला नही कर पाए और मृतक का घर बाजू मे था जिसकी वजह से रवि साहू के गुर्गो ने उसे घर से उठाकर ले गए। ऐसा ग्रामीणो और मृतक के दोस्तो का कहना है।
गौरतलब है कि रवि डॉन और उसके गुर्गो का रवि डॉन ने अपनी होटल मे आए हुए ग्राहक को अपने आदमियो से मरवा दिया। ये पूरा मामला आर एस होटल रवि डॉन की एक होटल मानव बस्ती के पास मे मनोरोग अस्पताल के सामने मे है। जहा आज सुबह 8:30 बजे विजेदर मार्कड़य उर्फ लल्ला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। रवि डॉन कालीबाड़ी क्षेत्र मे जुआ सट्टा और खुलेआम गाजे का व्यापार करता है और लगभग पूरे रायपुर शहर मे उसका हर गली-मोहल्ले मे सट्टा जुए और गाजे का अवैध कारोबार का धधा वर्षो से चल रहा था। जनता से रिश्ता अखबार ने लगातार रवि डॉन और उसके गुर्गो के बारे मे खबर प्रकाशित अपने अखबार मे प्रमुखता के साथ की जनता से रिश्ता की खबर सही और सटीक सच निकली रवि धान के गुर्गे शहर मे अब हत्या करने मे भी पीछे नही हट रहे इस तरीके की आशका जनता ने पहले ही दी थी। क्राइम ब्राच और रायपुर पुलिस ने रवि के सभी ठिकानो मे कालीबाड़ी, नेहरू नगर मे दबिश दी है और रवि के जीजा अनिल दुबे को और रवि के सभी गुर्गो की तलाश पुलिस जोर-शोर से कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply