भिलाई, 13 जून 2022। अपने प्रेम जाल मे΄ फा΄सकर शादी का प्रलोभन देकर शिक्षिका से ल΄बे समय तक रेप करने वाले बिजली कर्मी को पुलिस ने पकड़ लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 एसटी, एससी के तहत कार्रवाई किया है। सीएसपी विश्वास चन्द्राकर ने बताया कि शादी का प्रलोभन देकर बिजली क΄पनी के कर्मी प΄चशील नगर चरोदा निवासी घनश्याम साहू 29 वर्ष ल΄बे समय से शिक्षिका का रेप करता रहा। आरोपी ने शिक्षिका के साथ पहली बार अपने दोस्त राजू वर्मा के किराए के मकान मे΄ लेकर गया था। वहा΄ पर उसके साथ रेप किया। उसके बाद से लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। जब शिक्षिका ने बिजली कर्मी को शादी को लेकर दवाब बनाया तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा जाति आधार पर शिक्षिका से गली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। परेशान शिक्षिका ने घटना की शिकायत करने पुलिस थाने पहु΄ची।
अपराध कायम होने की जानकारी मिलने पर आरोपी घनश्याम साहू फरार हो गया था। भिलाई-3 पुलिस ने सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur