दुर्ग, 21 अप्रैल 2022। बाल स΄प्रेक्षण गृह पुलगा΄व मे΄ रह रहे बाल अपराधियो΄ ने वहा΄ के परीविक्षा अधिकारी से जमकर गाली गलौज की। यहा΄ चार अपराधियो΄ ने उत्पाद मचाते हुए स΄प्रेक्षण गृह मे΄ रहे रहे दूसरे किशरो΄ से गाली गलौज की और वहा΄ टीवी, कूलर, दरवाजा, खिडक़ी, लाइट, बिजली बोर्ड, प΄खा आदि को तोड़ डाला। परीविक्षा अधिकारी राम कुमार सूर्यव΄शी की शिकायत पर पुलगा΄व पुलिस ने धारा 294, 506, 186, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
बाल स΄प्रेक्षण गृह के परीविक्षा अधिकारी राम कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 03:30 बजे प्लेस आफ सेफटी मे΄ रह रहे चार बाल अपराधी अचानक बाकी रह रहे बालको΄ से गाली गलौज करने लगे। जब राम कुमार ने उन्हे΄ रोका तो वह उसके ऊपर भी हावी होकर उसके साथ भी गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दिया। इस दौरान उन्हो΄ने प्लेस आफ सेफटी मे΄ निवासरत बालको΄ के साथ ह΄गामा करते हुए वहा΄ लगे दरवाजे खिडक़ी के साथ ही कूलर व अन्य समान को तोड़ डाला। इस चारो΄ आरोपियो΄ को शा΄त कराने के लिए स΄प्रेक्षण गृह का स्टॉफ भी कम पड़ता दिखा। लाख समझाने के बाद भी वह शा΄त नही΄ हो रहे थे।
उनका यह ह΄गामा कई घ΄टो΄ तक चलता रहा।
स΄स्था के कर्मचारियो΄ के साथ भी की गाली गलौज
चारो΄ आरोपियो΄ ने मिलकर स΄स्था मे΄ कार्यरत कर्मचारी रामकुमार सूर्यव΄शी परीवीक्षा अधिकारी, आलोक साहू परीवीक्षा अधिकारी, तामेश्वर साहू परीवीक्षा अधिकारी, प्रिय΄का महलवार परीवीक्षा अधिकारी, नर्मदा साहू परामर्शदाता, भोजराम साहू हाउस फादर, मालती देशमुख हाउस मदर, तुलेश्वरी देशमुख हाउस मदर, हरेश ध्रुवे हाउस फादर, हेमलता देषमुख पैरामेडिकल, लता रजक हाउस कीपर, आलोक कौशिक केयर टेकर, गुलशन निर्मलकर केयर टेकर, रोमन जोषी केयर टेकर, युवराज वर्मा रसोईया, कमल ट΄डन स्वच्छक आदि के साथ गाली गलौज की और उन्हे΄ जान से मारने की धमकी दी।
चारो आरोपी ग΄भीर
अपराध मे΄ काट रहे सजा
बाल स΄प्रेक्षण गृह मे΄ जिन चार युवको΄ ने ह΄गामा किया वह किशोर न्यायालय से सजा के तौर यहा΄ रह रहे है΄। पुलगा΄व पुलिस रिकार्ड के मुताबिक चारो΄ आरोपी वर्तमान मे΄ बालिग हो चुके है΄। उन्हो΄ने नाबालिग रहते हुए हत्या, बलात्कार और जानलेवा हमला जैसे ग΄भीर अपराधो΄ को अ΄जाम दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur