Breaking News

रायपुर@दोपहिया वाहनो΄ मे΄ घूम-घूम कर त΄त्र-म΄त्र, भगवान दिखाने का झा΄सा देकर लोगो΄ से ठगी करने वाले बाबा गिरोह के 4 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Share


रायपुर, 04 अप्रैल 2022।
दोपहिया वाहनो΄ मे΄ घूम – घूम कर देश भर मे΄ त΄त्र-म΄त्र, भगवान दिखाने तथा नकली रत्न को असली बताकर लोगो΄ से ठगी करने वाले बाबा गिरोह के उाराख΄ड और उार प्रदेश निवासी चार सदस्यो΄ को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे΄ सफलता हासिल की है. वही΄ गिरोह के फरार चार सदस्यो΄ की पतासाजी की जा रही है.
प्रार्थिया लक्ष्मी गुप्ता ने थाना गोलबाजार मे΄ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एक अप्रैल को शारदा चौक पास स्थित खरीदारी कर रही थी, इस दौरान दो लडक़े आए और उनके लडक़े पर भारी विपिा आने की बात कहने लगे. इसके साथ पहने हुए सोने के जेवरात उतरवाकर पर्स मे΄ रखवा लिए. इसके बाद जेवरात रखे पर्स को लेकर फरार हो गए. महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो΄ के विरूद्ध थाना गोलबाजार मे΄ अपराध क्रमा΄क 73/22 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध प΄जीबद्ध किया गया.
ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशा΄त अग्रवाल ने ग΄भीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अविनाश ठाकुर, प्रभारी एण्टी क्राईम एव΄ सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गोलबाजार को अज्ञात आरोपियो΄ की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
एण्टी क्राइम और सायबर यूनिट के साथ गोलबाजार थाना की स΄युक्त टीम ने घटना व आरोपियो΄ के हुलियो΄ की जानकारी लेने के बाद त΄त्र-म΄त्र के नाम पर ठगी करने वाले बाहरी गिरोह को फोकस करते हुए जा΄च प्रार΄भ किया. टीम ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो΄ के फुटेजो΄ का अवलोकन किया. इस पर पाया कि आरोपियो΄ की स΄ख्या 8 है. जो घटना स्थल के आसपास उपस्थित थे.
टीम के सदस्यो΄ ने फुटेज और तकनीकी विश्लेषण का मिलान करते हुए एण्टी क्राइम – सायबर यूनिट और गोलबाजार पुलिस थाना की 7 सदस्यीय टीम राजना΄दगा΄व – महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद आरोपियो΄ को पकडऩे के लिए पहु΄ची. घेराब΄दी कर पकडऩे की कवायद मे΄ 2 मोटर साइकिल मे΄ सवार 4 आरोपियो΄ को पकड़े, वही΄ शेष 2 मोटर साइकिल मे΄ सवार 4 आरोपी भागने मे΄ कामयाब रहे. पूछताछ मे΄ गिरफ्तार आरोपियो΄ ने अपना नाम जोहर अली, सादिक हुसैन, शहजाद मोह. एव΄ समसुद्दीन निवासी उाराखण्ड एव΄ मेरठ का होना बताया.
पूछताछ मे΄ आरोपियो΄ ने त΄त्र-म΄त्र, भगवान दिखाने और पीडि़त या उसके घर के सदस्यो΄ पर बड़ी मुसीबत होने की बात बताकर उनके पहने सोने-चा΄दी के जेवरात को निकलवाने के साथ ही उनके पास रखे΄ नगदी रकम को भी लेकर ठगी किया करते है΄. इसके साथ ही अपने पास रखे΄ नकली रत्न को असली होना बताकर भी लोगो΄ के साथ ठगी करते है. आरोपियो΄ ने रायपुर से पहले बिहार के अलग-अलग शहरो΄ मे΄ ठगी को अ΄जाम दिया है.
पकड़े गए आरोपियो΄ के पास से पुलिस ने एक सोने की अ΄गूठी, 5,300 रुपए नगद, 2 मोबाइल और 2 उाराखण्ड पासि΄ग मोटर साइकिल सहित लगभग 1,20,000 रुपए जत कर अग्रिम कार्रवाई की गई. वही΄ घटना मे΄ स΄लिप्त 4 अन्य फरार आरोपियो΄ अख्तर अली, खालिक अली, इब्राहिम मोह और अकरम की पतासाजी मे΄ जुटी है.


Share

Check Also

रायपुर@स्ट्रीट वेंडर्स को केवल ऋण ही नहीं,सुरक्षा और सम्मान से भरा जीवन भी मिले : अरुण साव

Share रायपुर,02 जून 2026। मेहनतकश स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन में बदलाव लाने भारत सरकार द्वारा …

Leave a Reply