रायपुर,02 फ रवरी 2022 (ए)। कांकेर जिले के 11 बच्चों का तमिलनाडु से रेस्क्यू किया गया है। इनमें 2 बालक समेत 9 बालिकाएं हैं। ये सभी 11 बच्चे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। सभी मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु गए थे।तमिलनाडु में रेलवे पुलिस ने लगभग 3 महीने पहले सभी का रेस्क्यू किया था। लेकिन, 2 राज्यों के बीच फंसी कागजी कार्रवाई और ट्रेन नहीं चलने की वजह से उन्हें छत्तीसगढ़ नहीं ला पाए थे। बुधवार को तमिलनाडु प्रशासन की 8 सदस्यीय टीम सभी को कांकेर लेकर पहुंची। जहां इन बच्चों को कांकेर जिला प्रशासन के सौंपने की कार्रवाई चल रही है।
Check Also
राजनांदगांव@राजनांदगांव गौ-हत्या केस,मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार
Share मांस खरीदने वाली 2 महिला भी अरेस्ट,भीड़ ने आरोपियों को पीटा था,जशपुर में भी …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur