Breaking News

रायपुर@मौसम ठीक होते ही धान खरीदी में लायी जायेगी तेजी

Share


सीएम ने कृषि मंत्री से खरीदी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने को कहा
रायपुर,15 जनवरी 2022(ए)।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। इसको लेकर किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सीएम बघेल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से धान उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
आवश्यकता होने पर अवधि बढ़ाने पर होगा विचार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में सभी पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था को और अधिक विस्तारित करने के निर्देश दिए गए है। मौसम खुलते ही किसानों से तेजी से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा है कि राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। सरकार की यह कोशिश होगी की इस अवधि में शत-प्रतिशत किसानों से उनके पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पडऩे पर किसानों के सहूलियत के लिए धान खरीदी के निर्धारित अवधि में वृद्धि करने का विचार किया जाएगा।
69.5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में 69 लाख 05 हजार 182 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2 हजार 484 धान उपार्जन केन्द्रों में में 17 लाख 14 हजार 159 किसानों ने यह धान बेचा है। धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.76 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक 13 हजार 426 करोड़ 57 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।


Share

Check Also

रायपुर@कड़ी मेहनत का मिला इनाम, 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Share छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं …

Leave a Reply