रायपुर,03 जनवरी 2022 (ए)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के गण्डई में आयोजित सावित्री बाई फुले बाई जयंती समारोह में अनेक घोषणाएं की. गंडई में हाई टेक सब्जी मण्डी निर्माण की घोषणा। गडई में उद्यानिकी की हाईटेक नर्सरी निर्माण की घोषणा। मरार समाज हेतु सावत्री बाई फुले के नाम पर 1.00 एकड़ भूमि, सामाजिक भवन हेतु 50.00 लाख की राशि की घोषणा। सिद्ध बाबा जलाशय का निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति लागत 263 करोड़ सिंचाई क्षमता 2500 हेक्टेयर कुल ग्राम 34।
सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में सावित्री बाई फुले की फोटो चित्र लगाने एवं उनके व्यक्तित्व का संक्षिप्त विवरण पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा। गैर अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में कोदो, कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होती है। इस क्षेत्र में भी कोदो, कुटकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा। टिकरापारा-खैरागढ़ एवं जालबांधा-खैरागढ़ नैरो ब्रिज के निर्माण की घोषणा। अधोसंरचना मद अंतर्गत हाईस्कूल भुरभुदी, लिमो, ढाबा निर्माण गंडई में 02 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की घोषणा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान के लिए नये भवन का भूमि पूजन आज किया गया है, यहां स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ की शीघ्र नियुक्ति की जावेगी साथ ही विभिन्न टेस्ट के लिए हमर लैब, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी मशीन भी स्थापित की जावेगी। गंडई नगर पंचायत में बस स्टैण्ड/यात्री प्रतीक्षालय की स्थापना की जायेगी। 11. खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखण्ड में पी.एम. आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की बकाया राशि शीघ्र दी जावेगी। क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मांग अनुसार विभिन्न निर्माण कार्य हेतु 10 करोड़ रूपये की घोषणा। छुईखदान, गण्डई नगर पंचायतों के लिए विभिन्न विकास कार्य हेतु 03-03 करोड़ की घोषणा। उप तहसील साल्हेवारा में आगामी दिवस कल से ही तहसीलदार बैठाने की घोषणा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur