रायपुर, 30 दिसंबर 2021(ए)। राज्य शासन ने 22 वनक्षेत्रपालों को सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जारी कर दिया गया है।प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन मनोज पिंगुआ ने बताया कि इनमें वनक्षेत्रपाल राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार बागड़े, राजेन्द्र कुमार कुलदीप, गोपाल सिंह परमार, व्ही. के. चक्रवर्ती, जीवनलाल सिंन्हा, एन. के. माली, गणराज सिंह नेताम, राजकुमार शर्मा, इन्द्र प्रसाद बंजारे तथा रविशंकर लाल वास्तव को सहायक वनसंरक्षक बनाया गया है। इसी तरह वनक्षेत्रपाल देवेन्द्र कुमार गोड़, शालीग्राम प्रसाद सोनी, गोदावली प्रसाद पटेल, अशोक कुमार तिवारी, धरमजीत पटेल, शैलेन्द्र कुमार अम्बष्ट, अखिलेश मिश्रा, आर. एस. मरकाम, सरोज अरोरा, मोहर सिंह मरकाम तथा जगबन्धु राम मरकाम को सहायक वनसंरक्षक बनाया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur