Breaking News

राजनांदगांव @ बोरतलाव के बुढ़ानछापर जंगल से नक्सलियों का डम्प हुआ बरामद

Share


नक्सल डम्प से 01 नग 12 बोर व 03 नग 315 बोर का हथियार व दैनिक नक्सल उपयोग की सामग्री हुई बरामद
जिला पुलिस बल, आईटीबीपी बोरतलाव, डीआरजी, सीएएफ एवं आईटीबीपी टीम बल की संयुक्त कार्यवाही से मिली एक बड़ी सफलता
राजनांदगांव, , 11 नवम्बर 2021 (ए) । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चलाया जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के मद्देनजर आज अर्धसैनिक बल तथा पुलिस बल के जवानों को नक्सल गतिविधियों में अंकुश लगाने में सुरक्षा बलों को सफलता प्राप्त हुई है, जो निरंतर जारी है
इस कड़ी में आज जिला राजनांदगांव में नक्सल अभियान के तहत पुलिस थाना बोरतलाव अंतर्गत संचालित एक विशेष अभियान पर मुखबीर द्वारा प्राप्त स्थानीय सूचना पर थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक अब्दुल समीर, सहायक सेनानी अजय सिंह आईटीबीपी बोरतलाव के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस बल को सर्चिंग अभियान के दौरान ग्राम बुढानछापर के करीब जंगल पहाड़ी में एक नक्सल डम्प बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली, उक्त डम्प में एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में अंदर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे हुए हथियार, मेडिसीन, नक्सल साहित्य, नक्सल पाम्प्लेट, सोलर प्लेट, केबल वायर, इलेक्टि्रक वायर, इलेक्टि्रक स्वीच, बैट्री, पुराने कपड़े, एक नग टार्च, पॉलीथीन, लोहे का प्लेट व ड्रील मशीन के कलपुर्जे, नक्सली बेनर, नक्सल दैनिक उपयोगी सामग्री मिला, जिसकी बारीकी से तस्दीकी पर छुपाये हुए हथियार में एक नग 12 बोर का देशी कट्टा, 03 नग 315 बोर का देशी कट्टा होना पाया गया, जिसका उपयोग नक्सलियों द्वारा स्माल एक्शन टीम के माध्यम से सुरक्षा बलो को घात लगाकर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा सकता था, जिसे समय रहते बरामद करने में संयुक्त पुलिस बल को सफलता प्राप्त हुई। उक्त नक्सल डम्प से बरामद हथियार, नक्सल सामग्री आदि प्राप्त करने में संयुक्त पुलिस बल जिसमें पुलिस थाना बोरतलाव के जिला पुलिस बल, आईटीबीपी बोरतलाव, डीआरजी, सीएएफ एवं आईटीबीपी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस सफलता के लिये पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ. पी. पाल, उप पुलिस महानिरीक्षक आईटीबीपी ओ. पी. यादव, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी0श्रवण, आईटीबीपी 38 वाहिनी के कमाण्डेड श्रीपाल द्वारा संयुक्त पुलिस टीम की सराहना की गई है।


Share

Check Also

खैरागढ़@ जनपद सभापति की गिरफ्तारी जल्द

Share , सेक्स की डिमांड अग्रिम जमानत याचिका खारिजखैरागढ़,17 मई 2026 । जिले की राजनीति …

Leave a Reply