गोवर्धन पूजा के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की
रायपुर, 03 नवम्बर 2021 ( ए )। छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। अपने लिखे पत्र में फेडरेशन ने कहा है कि दीपावली महापर्व के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार गोवर्धन पूजा को स्थानीय निवासियों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के बड़ी आबादी में निवासरत यादव समाज का यह प्रमुख त्यौहार भी है। शासन द्वारा इस साल घोषित अवकाश सूची में 5 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। रदेशभर के कर्मचारियों ने गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021 को अवकाश घोषित करने की मांग की है। बता दें कि पिछले 3 सालों से गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टी घोषित की जा रही है। फेडरेशन ने अनुरोध किया कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित की जावे।
Check Also
रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू
Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur