रायपुर,28 अक्टूबर 2021 (ए)। कोविड से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी हैज्इस आश्य से प्रचार प्रसार करने वाले गोपाल शर्मा को विधायक विकास उपाध्याय ने श्रीफल, शॉल और हेलमेट देकर सम्मानित किया।
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा वैक्सीनेशन का यह नायाब संदेश का तरीका अपनाने के लिए उनका सम्मान किया। गोपाल शर्मा लूना चलाकर खारदुंगला की 18000 फीट ऊंचाई पर चढ़कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते है। गुरुवार को विधायक ने उनके इस कीर्तिमान रचने के लिए सम्मानित किया। विकास उपाध्याय ने कहा, निश्चित तौर पर देश में आज वैक्सीनेशन बढऩे की वजह से ही हम कोविड के किसी तीसरे लहर से अभी तक बचे हुए हैं। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर देश में वैक्सीनेशन को लेकर लोग जागरूक हुए इसलिए वैक्सीन लगाने वालों की संख्या बढ़ी। आज हम 100 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दे चुके हैं। इस मुहिम में गोपाल शर्मा जैसे लोग हैं जो अपने-अपने तरीके से इस अभियान को लोगों के बीच पहुंचाने का काम करते है। निश्चित तौर पर उनके विधानसभा पश्चिम के गुढिय़ारी से किसी व्यक्ति का नाम जुड़ गया जो लोगों की जुबान पर है। इस विधानसभा के लिए हर्ष का विषय है।ज्ञातव्य हो कि गोपाल शर्मा दो पहिया वाहन लूना के जरिये वैक्सीनेशन का संदेश देने निकल पड़ते है। उन्होंने खारदुंगला की चढ़ाई कर 18000 फीट ऊंचाई पर अपनी आवाज बुलन्द की। निश्चित तौर पर यह अपने आप में अलग तरीका है। जब भी लोगों का ध्यान किसी विषय विशेष के लिए आकृष्ट करना हो तो इसी तरह का तरीका अपनाया जाना चाहिये। उनके इस साहसिक जागरूकता जरूरी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur