अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। ठगों के झांसे में आकर आम लोग ही नहीं बैंक कर्मी भी अपनी कमाई गवां रहे हैं जिन बैंकों के द्वारा ही ठगों के झांसे में ना आने की सीख आम लोगों को दी जाती है उन बैंको के कर्मचारी भी ठगों की बातों में आकर ठगी का शिकार हो जा रहे हैं ऐसे ही एक मामले में ठगों ने एसबीआई का कस्टमर केयर सेंटर से बोलना बता कर ग्रामीण बैंक की महिला कर्मचारी के खाते से 74 हजार पार कर दिये।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ बैंक कर्मी नेहा अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि उनके पास एसबीआई का एक क्रेडिट कार्ड भी है उनके मोबाईल पर एक फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई के कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया और उनके क्रेडिट कार्ड को अपडेट कराने के नाम पर उनसे सारी डिटेल ले ली गई। इसके थोड़ी ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 74 हजार पांच सौ रूपय कट गए। महिला बैंक कर्मी के अनुसार उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 70 हजार रूपये ही है इसके बाद भी उनके खाते से अधिक पैसे कट जाने पर उन्हें आश्चर्य हुआ। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामले में चार सौ बीसी का अपराध दर्ज कर लिया है।
Check Also
बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव
Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur