Breaking News

बैकु΄ठपुर/पटना @ किया गया तीन दिवसीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन

Share

रवि सिंह –

बैकु΄ठपुर/पटना 14 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। । नगर पटना के श्रीश्री 108 श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजन समिति के सांस्कृतिक मंच में अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण समाज महिला मंड़ल कोरिया के द्वारा तीन दिवसिय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जा रहा है जिसका शुभारंभ बुधवार की रात समाज की अध्यक्ष नेहा चौबे, बीके तिवारी, वंदना शर्मा, प्रमिला शर्मा, ममता पाण्ड़ेय, प्रियंका पाण्ड़ेय, नीशा अवस्थी की उपस्थिति में दुर्गा पूजन समिति संरक्षक टकेश्वर, प्रसाद शर्मा, सरपंच गायत्री सिंह के आतिथ्य में माता दुर्गा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया उसके बाद पहले राउन्ड़ में 20 प्रतिभागियों ने बारी बारी से रिकार्डिंग डांस कर अपने कला का प्रदर्शन किया, निर्णायक मंड़ल की भूमिका में उषा सिंह, काजल शर्मा, सरस्वती ठाकुर रहीं। आयोजक मंड़ल के वंदना शर्मा ने बताया कि विजेता, उप विजेता एवं सांत्वना पुरस्कार का वितरण विजय दशमीं के दिन फाईनल राउन्ड़ के बाद किया जायेगा। आयेाजित प्रतियोगिता का लुफ्त उठाने सैकड़ों लोग मंच के सामने देर रात तक बैठे रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply