Breaking News

अम्बिकापुर@21 लाख के ब्राउन शुगर के साथ सप्लायर व तस्कर गिरफ्तार

Share


नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस की दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पिछले 2 दिनों से नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने 210 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय एक सप्लायर व स्थानीय एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर का कीमत 21 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वही 1 दिन पूर्व सरगुजा पुलिस ने एक करोड़ 11 लाख के ब्राउन शुगर व हेरोइन के साथ दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ करवाई की गई है।
पुलिस को ऑर्डिनेशन सेंटर में बुधवार को पत्रवार्ता में इस मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आईजी अजय कुमार यादव के निर्देशन में नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार नशेडिय़ों तथा नशे का सौदा करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को मुखबीर से 14 अक्टूबर को जानकारी मिली की शंकर घाट टर्निंग प्वाइंट ढाबा के पास एक युवक गढ़वा झारखंड से ब्राउन शुगर लेकर आ रहा है। जिसे वह अंबिकापुर खालपारा निवासी प्रकाश गुप्ता पिता शिवनारायण गुप्ता को बिक्री करने वाला है। कोतवाली प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर घेराबंदी की गई। जहां झारखंड के गढ़वा से आए सप्लायर सुनील प्रसाद पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश राम उम्र 32 वर्ष गढदेवी मुहल्ला गढ़वा निवासी के कब्जे से 200 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत 20 लाख रुपए तथा खरीदार प्रकाश गुप्ता उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 10 ग्राम जिसकी कीमत एक लाख रुपए जब्त किया गया। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ 21 सी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया गया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, विनय सिंह, प्रमोद पांडेय, आरक्षक जयदीप सिंह, विमल कुमार, रजत तिर्की, शिवकुमार राजवाड़े शामिल रहे। पत्रवार्ता के दौरान एएसपी विवेक शुक्ला, डीएसपी एसएस पैकरां उपस्थित थे।

1 दिन पूर्व चार आरोपी भेजे गए हैं जेल

सरगुजा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को नशे का सरगना बिहार के सासाराम निवासी महिला गीता सोनी व झारखंड के गढ़वा निवासी मृत्युंजय गुप्ता व स्थानीय खरीदार रसेल एक्का के पास से 1 करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। वही कोतवाली पुलिस ने भी शहर के खालपारा निवासी 55 वर्षीय महिला मानमती के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त कर कार्रवाई की थी।
सुनील प्रसाद 10 वर्षों से कर रहा नशे का अवैध कारोबार
एसपी अमित तुकाराम काम से ने बताया कि आरोपी सुनील प्रसाद काफी आदतन है। यह पिछले 10 वर्षों से नशे का अवैध कारोबार में संलिप्त है। इसका संपर्क बुधवार को भेजे गए जेल महिला सप्लायर गीता सोनी से है। सुनील प्रसाद गीता सोनी सासाराम से जाकर गढ़वा व अंबिकापुर के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करता था। आरोपी को काफी सक्रियता से घेराबंदी कर पहली बार पकड़ा गया है।

जेल से छूटने के बाद पुनःशुरू किया अवैध कारोबार

गिरफ्तार आरोपी प्रकाश गुप्ता काफी आदतन है। वह ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जल जा चुका है। साढ़े पांच वर्ष जेल काटने के बाद 6 माह पूर्व वह छुटा था। जेल से छुटते ही पुन: ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया। वह पूर्व में गांधीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं एसपी ने बताया कि नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!