Breaking News

अम्बिकापुर@पड़ोसी ने की डंडे से बेदम पिटाई, इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत

Share

अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। अपने पिता को जेल से छुड़ाए जाने की संदेह पर एक युवक ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति की लाठी डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलााज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रमेश पटेल उम्र 50 वर्ष शहर से लगे मझलीपीठ स्थित नावागढ़ का निवासी था। इसके पड़ोस में संदीप कोरवा उर्फ नंदू कोरवा रहता है। संदीप के पिता जेल में था। कुछ दिन पूर्व वह जेल से छुठा था। अपने पिता को जेल से छुड़ाए जाने का संदेह रमेश पटेल पर करता था। इस बात को लेकर आए दिन विवाद करता था। मंगलवार की दोपहर संदीप रमेश पटेल के साथ मारपीट की। इसके बाद शाम को भी उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इससे रमेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply