Breaking News

अम्बिकापुर@सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार नगद व जेवरात की चोरी

Share


गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला का मामला,मामला दर्ज

अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। शहर के नमनाकल स्थित सूने मकान का तला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 9 अक्टूबर की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर वाले ताला बंद कर अपने पैतृक गांव चले गए थे। चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रूपए नगद व सोने चांदी का जेवरात पार कर दिया है। मकान मालिक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार मिंज ग्राम इंदरपुर थाना दरिमा का रहने वाला है। वर्तमान में अपनी पत्नी अंजू मिंज के साथ ससुराल नमनाकला पावर हाउस के पास रहता है।
9 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे घर का तला बंद कर अपने गांव दरीम चला गया था। दूसरे दिन सुबह वापस आया तो घर का ताला टूटा था। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी रखें 50 हजार रुपए नगद, एक जोडी सोने का कान का टप्स व एक नग नाक का फुल्ली एव एक नग चांदी का पायल नहीं था। अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रदीप मिंज ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply