Breaking News

पटना@ रिपोर्ट लिखने में पुलिस क्यों करती है आनाकानी?

Share


कल आना कहते हुये कटे तीन दिन,प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से लगायी गुहार

पटना 09 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। पुलिस के कार्यप्रणाली पर आये दिन सवाल उठ¸ता रहा है चोरी हो या फिर अन्य कार्यवाही में पुलिस का रवैया सेदेहास्पद क्यों रहता है। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत कोचिला के केवटापारा से जहां आवेदक रामगोपाल कुशवाहा पिता रघुवर प्रसाद कुषवाहा ने पुलिस थाना पटना में इस बात की सूचना दी की उनके घर के बाड़ी में लगे बोर से सबरसिम्बल पप्प व तार सहित रस्सती अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है। जिसकी सूचना उन्होंने पटना थाना 06.1.2021 को जाकर देनी चाही परन्तु पुलिस द्वारा आवेदक की रिर्पोट दर्ज नहीं की और उन्हें भ्रम में रखते हुये बार-बार यह कहा गया की कल आना। इसी बात क्षुब्ध इसके बाद भी आवेदक रामगोपाल कुषवाहा ने 07.10.2021 को पुनः पुलिस थाना पहंुचा जहां उसे थाना से भगा दिया गया। आवेदक ने कहा कि चोरी के रिर्पोट में पुलिस का रवैया सही नहीं है चोरी की रिर्पोट दर्ज करने में पुलिस के पसीने छुटने लगते है और परेशान कर आवेदकों को घुमाया जाता है। आवेदक थाना पटना के पुलिस रवैये से परेषान होकर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के यहां लिखत शिकायत दर्ज कर अपनी समस्या बताया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply