Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक से गिरे घायल वृद्ध की मौत

Share

अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। अपने नाती के साथ बाइक से घर लौट रही वृद्धा अचानक गिर गई और इसकी भनक नाती को नहीं लगने पाया। कुछ दूर जाने के बाद पता चला तो वह वापस लौट कर देखा तो घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगली बाई पत्ती स्व.धनेश्वर उम्र 75 वर्ष चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर की रहने वाली थी। वह शुक्रवार को अपने नाती शीतल जगते के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान घर से कुछ दूरी पर जंगल में चलती बाइक से अचानक वह गिर गई। इसकी जानकारी बाइक चला रहे हैं नाती को नहीं लग पाया। कुछ दूर जाने के बाद जब पता चला तो वापस आकर देखा तो उसकी दादी घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति की गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज सम्मानित

Share कलेक्टर एवं एसएसपी ने की साहसिक कर्तव्यनिष्ठा की सराहना-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। अमेरा कोल …

Leave a Reply