Breaking News

अम्बिकापुर@अनाज घोटाले को लेकर भाजपा ने किया सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन

Share

अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करोना कॉल को देखते हुए चलाए जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 किलो चावल प्रति व्यक्ति प्रतिमाह राज्य शासन कांग्रेस सरकार को दिया जा रहा है लेकिन राज में बैठे हैं भूपेश सरकार द्वारा इस जन कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा राशन घोटाला किया जा रहा है। इसे उजागर करने के लिए शुक्रवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 3 के शासकीय उचित मूल्य दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला के उपाध्यक्ष शप्रशांत त्रिपाठी, अंबिकापुर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन राय, श्याम देव तिवारी, अनुज तिवारी, रामेश्वर शर्मा, नेपाल, अशोक दास, रवि चौहान, विकेश कुशवाहा, विवेक तिवारी, मंटू पाठक, लक्ष्मी देवी, गणेश्वरी चौहान और वार्ड के लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

कोरिया/एमसीबी@ कोरिया-एमसीबी में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारियां, बैकुंठपुर में विधायक भईया लाल राजवाड़े और मनेन्द्रगढ़ में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

Share राजन पाण्डेयकोरिया/एमसीबी,14 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरिया और …

Leave a Reply