सूरजपुर@युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लटोरी मंडल अंतर्गत कल्याणपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर दिया धरना

Share

सूरजपुर 04 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय संगठन भारतीय जनता पार्टी के आदेशानुसार आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन का कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी व जिला पदाधिकारी दीपेंद्र दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया था जिसमें सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी राय ने कल्याणपुर हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को आदेश किया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्कूल के प्रांगण में नहीं होना चाहिए ऐसा शिकायत स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम ना करते हुए स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और कहां कि प्रशासन भी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के हिसाब से ही काम कर रहा है स्थिति यह है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी के जीवनी पर प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन का कार्यक्रम करने का भी अधिकार नहीं है धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन हाय हाय और जिला शिक्षा अधिकारी होश में आओ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया विरोध के धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा महेश्वर पैकरा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज सेट्टी अमरनाथ पैकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा ननकू राजवाड़े बाबूलाल शाह दुष्यंत तिवारी विजय जायसवाल भोग प्रसाद विनोद जायसवाल राजवाड़े चंद्रमणि प्रधान जीतू मानिकपुरी सुरजन यादव हरिनंदन राजवाड़े सुखदेव यादव मनीष यादव शिव कुमार अकाश मानिकपुरी संजय सोनपाकर प्रदीप सिंह कृष्णा राजवाड़े ऋशु जायसवाल सूर्यनारायण भोले पैकरा सूरज बलवंत खीरोधन बृजलाल भजन कमलेश्वर राजवाड़े रूप साय राजवाडे अंकित जायसवाल आहिल जायसवाल प्रियांशु जायसवाल अन्य भाजयुमो भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

युवा मोर्चा करेगा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कि कार्यालय का घेराव वह पुतला दहन किया जाएगा 6 अक्टूबर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेगी यह जानकारी भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन ने दी है


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नाबालिग लड$की को बहला फुसलाकर घर से 50 हजार रुपए लाने के लिए प्रेरित करने के मामले मे΄ दो पर रिपोर्ट दर्ज

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। गा΄धीनगर थाना अ΄तर्गत नाबालिक लड$की को बहला-फुसलाकर 50 हजार रुपये …

Leave a Reply