अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। आल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता त्याग राज स्टेडियम नईदिल्ली में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए आनंद धर दीवान रजत पदक जीतकर घर वापस लौटने पर सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार की ओर से अम्बिकापूर में जौरदार स्वागत किया गया। अम्बिकापूर सरगुजा के आनंदधर दीवान (व्यायाम शिक्षक क्रीड़ा परिसर )को राष्ट्रीय व स्थानीय खिलाड़ीयों के द्वारा खेल भावना के साथ स्वागत किया। रजत पदक विजेता आनंद धर दीवान छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। स्वागत राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह, विवेक पाण्डेय, शौभिक दासगुप्ता, अरुन पट्वा, खुशबु केरकेट्टा, प्रिंयका पैकरा, रिंकी सिंह, खुशबु गुप्ता, साक्षी भगत, प्रज्ञा मिश्रा एवं सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के खिलाड़ी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur