Breaking News

अम्बिकापुर@दो शासकीय घरों में चोरों का धावा,नगदी सहित जेवरात पार

Share

अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)।अंबिकापुर। शहर के सिंचाई कॉलोनी स्थित दो सूने शासकीय मर्टर में 29 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने दोनों मर्टर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पार कर दिए है। दोनों मर्टर के कर्मचारी जिवतिया पर्व मनाने अपने-अपने घर गए हुए थे।
जानकारी के अनुसार अशोक तिवारी बैकुंठपुर का रहने वाले हैं। वह अंबिकापुर सिंचाई विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और सिंचाई कॉलोनी स्थित मर्टर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 29 सितंबर को जीवतिया पर्व मनाने अपने परिवार के साथ बैकुंठपुर अपने गांव गए थे। दूसरे दिन 30 सितंबर को जब वापस लौटे तो वाटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक खोल कर 55 सो रुपए नगद व सोने का नाक का नथनी, चांदी का कमर धनी, बिछिया चोरी कर ले गया। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर सैनिक के घरों में भी चोरी

टपकेला निवासी संजय सिंह अंबिकापुर में नगर सैनिक के पद पर कार्यरत है। वह भी सिंचाई कॉलोनी इस इस मटर में रहकर ड्यूटी करता है। 29 सितंबर को वह भी मर्टर बंद कर अपने घर चला गया था। 30 सितंबर को जब वापस लौटे तो मर्टर का ताजा टूटा हुआ था। और चोरों ने अलमारी में रखे 7 हजार रूपए नकद व सोने का झुमका, नाक का नथनी, पायल व अन्य सामान चोरी कर ले गया। वह भी इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply