Breaking News

अम्बिकापुर@नशे की लत में फंस कर अपनी जिंदगी गंवा रहे लोगों की पुलिस करेगी मदद

Share

अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के लिए नवा बिहान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रेंज आईजी अजय कुमार यादव ने किया। इस अभियान के तहत पुलिस नशे की चपेट में आने वाले लोगों की खोज कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा नशे की लत छुड़वाने की ओर कार्य करेगी। साथ ही नशे का व्यापार कर करने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। सरगुजा जिले में पुलिस द्वारा युवाओं को नशे की लत छुड़ाने के लिए नवा बिहान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस अभियान की शुरुआत अंबिकापुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गर्ल्स स्कूल से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरगुजा रेंज आईजी अजय कुमार यादव ने बताया कि सरकारी विभागों की मदद से खासकर सामाज कल्याण विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के नवा बिहान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पुलिस उन लोगों की मदद करेगी जो बुरी तर नशे की लत में फंस अपनी जिंगदी गवा रहे है। ऐसे व्यक्ति जो नशे की चपेट में आ चुके है। उन व्यक्तियों की पुलिस खोजबीन कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाएगी। और तब तक उनका उपचार करवाएगी जब तक वह नशे की लत को छोड़ नहीं देते हैं। इसे अलावा पुलिस के द्वारा एक कंट्रोल रूम की स्थापना कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को कभी भी सूचना दे सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगी। इसके अलावा रेंज आईजी अजय कुमार यादव ने बताया कि नवा बिहान कार्यक्रम के तहत गांव गांव जाकर अभियान चलाया जाएगा साथ ही स्कूलों में भी नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा। ताकि आने वाले समय में जिले को नशा मुक्त जिला बनाया जा सके।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply