वाड्रफ नगर 30 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु होने वाले प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें चाणक्य एकेडमी सुलसुली कोचिंग संस्थान से 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ जिसमें से एक विद्यार्थी का चयन सैनिक स्कूल में भी हुआ है जिसमें प्रियांश गुप्ता पिता भूपेश गुप्ता, नैतिक पटवा पिता श्री पटवा, स्नेहल पिता प्रभु मार्को, अंशिका पटवा पिता संतोष पटवा, रोहित कुमार पिता संतोष सिंह एवं दीक्षांत पटवा (नवोदय एवं सैनिक दोनों में चयनित )पिता उदय पटवा है द्य एक ही कोचिंग संस्थान से 6 विद्यार्थियों का चयन होना काफी हर्ष उल्लास का विषय है द्य बता दें कि चाणक्य एकेडमी कोचिंग शिक्षण संस्थान विगत 5 वर्षों से वाड्रफनगर एवं सुलसुली में सेवाएं दे रहा है एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयत्नशील है द्य इस अवसर पर समस्त ग्राम वासियों ने कोचिंग संस्थान के शिक्षक पंकज कुमार चौधरी एवं सुधीर कुमार चौधरी को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी तथा चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की द्य बातचीत के दौरान चाणक्य एकेडमी वाड्रफनगर के संचालक आकाश तिवारी ने बताया कि हमारे सेंटर से प्रतिवर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 95त्न तक जाता है उद्देश्य समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय ,सैनिक विद्यालय ,व्यापम, सीजी पीएससी सहित 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा इत्यादि की तैयारी कराना है द्य साथ ही ग्रामीण अंचल में जो विद्यार्थी आर्थिक रूप से सशक्त ना हो किंतु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की इच्छुक हो ऐसे विद्यार्थियों के लिए हमारा कोचिंग संस्थान मुफ्त में शैक्षणिक कार्य कराएगा द्य साथ ही नवोदय विद्यालय एवं सैनिक विद्यालय में चयनित समस्त 6 विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की द्य उन्होंने कोचिंग संस्थान के शिक्षक पंकज कुमार चौधरी एवं सुधीर कुमार चौधरी के इस उपलब्धि पर सराहना की।
Check Also
कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….
Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur