Breaking News

सरगुजा आईजी को ज्ञापन देकर नबोध नगेसिया की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग

Share

अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2021घटती-घटना)। नंगे पांव सत्याग्रह एवं बगीचा थानान्तर्गत ग्राम मूढ़ी के ग्रामीणों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा कार्यालय में ज्ञापन देकर मई माह में हुई स्वर्गीय मनबोध नगेसिया की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
पंडरापाठ पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले इस गांव में स्व. मनबोध नगेसिया का विवाद गांव के ही कन्हैया यादव, मस्त कुमार यादव, संतोष यादव, मनोज यादव व प्रेम नगेसिया से लंबे समय से चल रहा था। पीडç¸त पक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक जशपुर को पांच जनवरी, 2021 को ज्ञापन देकर किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई थी। उक्त ज्ञापन में धमकी का भी स्पष्ट उल्लेख है। लेकिन पुलिस दबंगों के साथ खड़ी रही। दिनांक 21 मई को मनबोध नगेसिया की लाश खरखसी डांड़ के जंगल में लटकती पाई गई व 22 मई को अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम मूढ़ी के पुसोराम, पीतांबर राम, अमर राम, सूरजनाथ, रमेश राम, सुखराम व बंधूराम नगेसिया ने जिला पुलिस अधीक्षक जशपुर को सात जून व पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा को अठारह जून को ज्ञापन देकर स्वर्गीय मनबोध नगेसिया की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की थी लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि शव परीक्षण प्रतिवेदन आज तक मृतक के परिजनों को नहीं दिया गया है।नंगे पांव सत्याग्रह द्वारा दिए गए ज्ञापन में किसी निष्पक्ष राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने की मांग की गई है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply