Breaking News

गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

मनेन्द्रगढ़ 29 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में थाना चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 28 सितंबर 2021 को उप निरीक्षक संदीप सिंह हमराह स्टाफ आरक्षक साकेत, देवानंद, आरक्षक अशोक मलिक, सैनिक रामजी गुप्ता टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग में निकले हुये थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गोदरीपारा निवासी सुरेंद्र कुमार सोनवानी सुलोचना स्कूल के सामने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सुरेंद्र कुमार उर्फ जमूरा की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग के बाजारू झोला में रखा खाकी रंग के रैपर से लिपटा हुआ गांजा एवं 10 नग गांजे की पुडç¸या वजन 1 किलो 100 ग्राम कीमती 10000 रुपये का जप्त कर अपराध क्रमांक 353/21 धारा 20( बी ) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में कोरिया पुलिस द्वारा निजात कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply