बैकु΄ठपुर 28 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। श्री श्री आदर्श चौक दुर्गोत्सव पूजन समिति आदर्श चौक पटना की बैठक शारदेय नवरात्रि पर्व पर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिवसीय पूजन अर्चन करने के उद्देश्य से सम्पन्न हुई वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदेय नवरात्रि के पर्व पर माता दुर्गा की प्रतिमा दुर्गा पूजा पण्डाल आदर्श चौक में स्थापित कर नौ दिवस तक पूजन अर्चन किया जाएगा ।
बैठक में पूर्व की ही समिति को यथावत बने रहने का निर्णय लेते हुए समस्त आयोजन उन्ही समिति पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किये जाने का भी निर्णय लिया गया। समिति ने यह भी निर्णय बैठक में लिया कि आयोजन पूरी तरह शासन से जारी निर्देशों के तहत शासन से जारी नियमो को पालन करते हुए किये जायेंगे। बैठक में अध्यक्ष दिनेश शर्मा,संरक्षक विनोद शर्मा,मनोज अग्रवाल, अमित पाण्डेय,संदीप शर्मा, चंद्रकांत गौतम, रूपेश सिंह, सुजीत सोनी, नरेश यादव, सोनू यादव, सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद थे।
Check Also
कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….
Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur