Breaking News

बीजेपी पदाधिकारियों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Share


अम्बिकापुर २६ सितम्बर २०२१ (घटती-घटना)। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा मंगल पांडेय वार्ड के शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी के आतिथ्य तथा भाजपा नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड वासियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को ध्यान से सुना। कार्यक्रम अनसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री व वार्ड पार्षद अवधेश सोनकर , बृज किशोर सोनी नगर उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा , अरुण गुप्ता, बूथ अध्यक्ष व समानित कार्यकर्ता व वार्ड वासियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चाय पर चर्चा हुई।


Share

Check Also

कोरिया/एमसीबी@ कोरिया-एमसीबी में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारियां, बैकुंठपुर में विधायक भईया लाल राजवाड़े और मनेन्द्रगढ़ में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

Share राजन पाण्डेयकोरिया/एमसीबी,14 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरिया और …

Leave a Reply