Breaking News

खाना बनाने के दौरान महिला हुई सर्प दंश की शिकार,मौत

Share

अम्बिकापुर 26 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। एक महिला खाना बनाने के दौरान सर्पदंश की शिकार हो गई थी। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अंजू देवांगन उम्र 30 वर्ष पति अजय देवांगन उदयपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वाह 24 सितंबर की रात को खाना बना रही थी। तभी वह सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मैं रिफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@ मुफ्त सफर नहीं मिला तो निजी सुरक्षा गार्ड ने बीच रास्ते रुकवाई स्कूल बस,चालक पर बंदूक तानकर की मारपीट

Share बाइक से पीछा कर काली मंदिर के पास रोकी बस,छात्र-छात्राओं के सामने की वारदात …

Leave a Reply