Breaking News

राष्ट्रीय सेवा का 52 वें स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

Share

बैकु΄ठपुर/पटना 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। 24 सितम्बर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. एसएस राजवाड़े के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आईएल देवांगन, डॉ. बरखा सिंह एवं दुर्गावती राजवाड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप मंत्र एवं सरस्वती वंदना से की गई तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा अंत में रासेयो का महत्व बताते हुए कार्यक्रम को समापन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों किशन तिवारी, घनसयाम, वैष्णवी ब्रिसेन, दिव्या, बसंती, द्रोपती, रश्मि, आंचल, आराधना आदि सम्मिलित रहे।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply