Breaking News

प्रेमी जोड़े ने अपने अपने घरों में फांसी लगाकर दी जान

Share

अम्बिकापुर/मैनपाट 20 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। मैनपाट के ग्राम बरिमा में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर ने किशोरी के दुपट्टे से अपने घर में 17 सितंबर की रात को अपने घर में फांसी लगा लिया था। परिजन ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती करवाया था।यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। प्रमी की मौत की खबर सुनकर नाबालिग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय किशोर 16 वर्षीय किशोरी एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। अज्ञात कारण से किशोर ने 17 सितंबर की रात की प्रेमिका का दुपट्टा से अपने घर में फांसी लगा लिया। परिजन ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती करवाया था।यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। प्रमी की मौत की खबर सुनकर नाबालिग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज सम्मानित

Share कलेक्टर एवं एसएसपी ने की साहसिक कर्तव्यनिष्ठा की सराहना-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। अमेरा कोल …

Leave a Reply