Breaking News

कोयले से लदी ट्रक गिरी खाई में,ड्राइवर व खलासी की मौत

Share


चोर रास्ते से कोयला परिवहन,मामला संदिग्ध

राजेन्द्र शर्मा-


खड़गवां 18 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। सुबह गोदरीपारा से दुबछोला खड़गवां जाने वाले मार्ग जिसमें ग्राम भूकभुकी की पहाडç¸यों के बीच खतरनाक रास्ते में कोयले से लदी 18 चकिया ट्रक खाई में गिरने से ड्राइवर व खलासी की मौत। उक्त दुर्घटनाग्रस्त टेलर में ड्राइवर व खलासी काफी समय तक फसे रहे है, प्रशासन की मदद से दो नो को निकला गया वही उस दुर्घटनाग्रस्त टेलर में कोयला लदा हुआ था जिसका क्रमांक सीजी 15 एसी 4655 है।
उल्लेखनीय है कि यह मार्ग केवल छोटे वाहनों के आवागमन के लिए ही बनाया गया है किंतु इस मार्ग में रात के अंधेरे में कोयले से लदी इतनी बड़ी ट्रक का गुजरना कई संदेहो उत्पन करता है, गोदरीपारा मार्ग पर कोयले से लदा टेलर पलटने से ड्राईवर खलासी को लगभग सात घंटे फंसे रहे हैं घटना स्थल पर कोई भी काफी देर बाद प्रशासनिक अमला पहुंच पाया। इस मार्ग पर हैवी टेलर कोयला लोड लेकर उतरना जबकि इस मार्ग पर सिर्फ और सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही है इस रास्ते का हमेशा इस्तेमाल अवैध परिवहन के लिए किया जाता रहा है। अभी कुछ दिनों पूर्व में खड़गवां चिरमिरी पुलिस ने इसी मार्ग पर साढ़े तीन किवंटल गांजा जप्त किया था। वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ये टेलर विगत कई दिनों से इसी मार्ग से आना जान करता है इस ख़तरनाक मार्ग से कोयला लोड टेलर का उतरना कई शंकाओं को जन्म दें रहा है कि कहीं लोड कोयला दो नंबर का तो नहीं है? वही आम लोगो के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस प्रकार के अवैध कोयला परिवहन में चिरमिरी के किसी युवा तुर्क (नेता) का हाथ हो सकता?


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply