Breaking News

रायपुर संभाग

राजनांदगांव@राजनांदगांव गौ-हत्या केस,मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार

मांस खरीदने वाली 2 महिला भी अरेस्ट,भीड़ ने आरोपियों को पीटा था,जशपुर में भी कार्रवाई राजनांदगांव,19 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गौ-हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। मामले में गौ-मांस खरीदने वाली 2 महिलाओं को भी अरेस्ट किया …

Read More »

रायपुर@खारुन नदी में विसर्जन पर रोक,कुंड में होगा…दशहरा-विसर्जन के लिए निगम ने बनाई समिति,20 से 25 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक चलेगी व्यवस्था

रायपुर,19 अक्टूबर 2026। रायपुर में दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी हैं। 20 अक्टूबर को शहर में 6 जगह रावण दहन होगा। वहीं, खारून नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिमाओं का विसर्जन नदी के पास बनाए गए कुंड में ही करना होगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और छत्तीसगढ़ शासन के …

Read More »

रायपुर@रायपुर की टायर-फैक्ट्री में भीषण आग…आसमान में छाया धुएं का गुबार,टायर के रिसाव से आग लगने की आशंका

रायपुर,19 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के उरला इंडस्टि्रयल एरिया के पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक,टायर बनाने में इस्तेमाल …

Read More »

रायपुर@मुख्यमंत्री साय आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल,दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक : सीएम विष्णु देव साय रायपुर,19 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मां आदिशक्ति से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि,शांति और खुशहाली की कामना की। …

Read More »

रायपुर/एमसीबी@स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया ‘हैलो जी हेल्थकेयर’ का शुभारंभ, एक क्लिक पर मिलेंगी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं…

ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श,वीडियो कंसल्टेशन,क्लिनिक अपॉइंटमेंट और डायग्नोस्टिक सेवाओं को एक मंच पर लाने की पहलग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श लेने का मिलेगा अतिरिक्त विकल्प-संवाददाता-रायपुर/एमसीबी,18 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने …

Read More »

रायपुर@मोहम्मद अकबर बोले…जिंदा महिला को मृत बताकर बंद किया राशन

पूर्व मंत्री ने की जांच और कार्रवाई की मांग,कहा-सभी निरस्त कार्डों की हो समीक्षारायपुर,18 अक्टूबर 2026। रायपुर में एक जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताकर उसका अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करने का मामला सामने आया है। पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने दस्तावेज और वीडियो के साथ यह मामला उठाते हुए जांच की मांग की …

Read More »

रायपुर@कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का चुनाव 23 अक्टूबर को, चुना जाएगा नवा रायपुर फेडरेशन का जिला संयोजक

… रायपुर,18 अक्टूबर 2026। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला संयोजकों की नियुक्ति के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा नवा रायपुर के जिला संयोजक नियुक्त करने हेतु तिथि निर्धारण के संबंध में नवा रायपुर फेडरेशन के पदाधिकारियों की एक अतिआवश्यक बैठक अरण्य भवन सेक्टर 19 नवा …

Read More »

रायपुर@बीजेपी नेता गिरफ्तार…थाने में तोड़फोड़ और टीआई से बदसलूकी के बाद से था फरार

रायपुर,18 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के गुढि़यारी थाना के अंदर घुसकर टीआई से बदसलूकी और तोड़फोड़ मामले में फरार बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेता का नाम शुभांकर द्विवेदी है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था,जिसकी तलाश गुढि़यारी पुलिस लगातार कर रही थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर गुढि़यारी थाने लाया गया …

Read More »

रायपुर@रायपुर में रावण का पुतला 15 से 20 प्रतिशत महंगा

डब्ल्यूआरएस में 101 फीट का जलेगा रावण,कई जगह रामलीला,भजन-जैमिंग और आतिशबाजी का भी इंतजाम रायपुर,18 अक्टूबर 2026। इस बार रायपुर में रावण का पुतला बनाने की लागत में करीब 15 से 20′ की बढ़ोत्तरी हुई है। क्योंकि बांस,कागज,रंगीन कागज,कपड़ा, पेंट और सजावट में इस्तेमाल होने वाले दूसरे सामान की बढ़ती कीमतों की वजह से लागत बढ़ गई है। 20 अक्टूबर …

Read More »

मुंबई@महाराष्ट्र-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म-6 में बदलाव का प्रस्ताव भेजा

कहा…ये न पूछा जाए कि पहली बार नाम जुड़वा रहे,लोग इससे डर रहे…मुंबई,18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म-6 में बदलाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा है। इससे एसएसआर में हटे वोटर दोबारा नाम जुड़वा सकेंगे। प्रस्ताव में कहा गया है कि जो लोग वोटर लिस्ट में दोबारा नाम जुड़वाना चाहते हैं,ऐसे वोटरों से पहली बार …

Read More »