Breaking News

रायपुर संभाग

हैदराबाद@नोटबंदी में 27 लाख का घपला…पोस्ट ऑफिस के दो कर्मचारियों को दो-दो साल की जेल

हैदराबाद,02 दिसम्बर 2025। सीबीआई की विशेष अदालत ने नोटबंदी के दौरान पोस्ट ऑफिस में हुई 27 लाख रुपये से ज्यादा की हेराफेरी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने हुमायूं नगर सब-पोस्ट ऑफिस के दो पूर्व कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए दोनों को दो-दो साल की कठोर कैद और 65-65 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। ये …

Read More »

रायपुर@ट्रेनी आईपीएस अफसरों ने की राज्यपाल डेका से मुलाकात

रायपुर,01 दिसम्बर 2025। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीडि़त व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। राज्यपाल डेका …

Read More »

धमतरी@दो राइस मिलों पर प्रशासन ने मारा छापा,5 करोड़ से अधिक के अवैध धान व चावल जब्त

धमतरी,01 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रशासनिक टीम ने अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने दो राइस मिलों पर छापा मारकर भारी मात्रा में धान और चावल जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले के सोरम स्थित फूलमानी राइस मिल और धमतरी शहर की अशोक राइस मिल में की गई। जहां नियमों को ताक पर …

Read More »

पखांजुर@एक्सपायरी दवाइयां जलाने से 8 छात्राएं अस्पताल में भर्ती,परिजनों में मचा हडकंप

पखांजुर,01 दिसम्बर 2025। कांकेर जिले के पखांजुर में सोमवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां उपस्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्कूल के ठीक पास एक्सपायरी दवाइयां जलाने के कारण जहरीला धुआं फैल गया। धुएं के संपर्क में आने से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पीवी-43 की आठ बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पखांजुर में भर्ती …

Read More »

रायपुर@हाई कोर्ट ने बदला निचली अदालत का फैसला!

तलाक के बाद पति की संपत्ति पर नहीं रह सकेगी पत्नी,सिर्फ बच्चों का हक… रायपुर,01 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने स्पष्ट किया है कि तलाक के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं रहता,लेकिन बच्चों को पिता की संपत्ति में रहने का अधिकार प्राप्त होता …

Read More »

रायपुर@स्वदेशी मेला 2025-26 : भूमि पूजन संपन्न, 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में लगेगा भव्य मेला

रायपुर,01 दिसम्बर 2025। भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित स्वदेशी मेला 2025-26 इस वर्ष 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। मेले के आयोजन से पूर्व 1 दिसंबर की सुबह 9ः30 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन में गणमान्यजनों की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट …

Read More »

रायपुर@मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत

13 नगर निगमों में आइकॉनिक कार्यों के लिए 429.45 करोड़ के 26 कार्य मंजूर रायपुर,01 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है. पहले चरण में इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है। इसके तहत शहरों में मजबूत अधोसंरचना के विकास …

Read More »

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में ठंडी का कहर…

2025 के नवंबर ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड -संवाददाता-अम्बिकापुर,30 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि सन 1969 से अब तक के प्राप्त न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में इस वर्ष नबम्बर के पूर्वार्ध में पहली बार न्यूनतम तापमान लगातार 11 दिनों तक 10 डिग्री के नीचे रहा है। हालांकि इसके पूर्व भी नबम्बर में न्यूनतम तापमान लगातार 10 …

Read More »

रायपुर@मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान हंगामा,महिला ने बीएलओ को धक्का देकर की मारपीट,वीडियो वायरल

रायपुर,30 नवम्बर 2025। राजधानी रायपुर के काली माता वार्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने प्रशासनिक कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले …

Read More »

रायपुर@सपरिवार पीएम मोदी से मिले सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर,30 नवम्बर 2025। सीएम विष्णुदेव साय सपरिवार पीएम मोदी से मिले। उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया,‘सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदीजी ने सबका हाल-चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया,वह अविस्मरणीय है। …

Read More »