Breaking News

दुर्ग@कांग्रेसी नेता पर चाकू से हमला

Share


दुर्ग,05 दिसम्बर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने पर एक युवक ने कांग्रेसी नेता पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के बाद वैशाली नगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष पलाश लिमेश जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे। खाना खाने के दौरान पलाश अपने साथियों के साथ देवेंद्र यादव के विधानसभा चुनाव जीतने की खुशी मना रहा था। इस दौरान वो भाजपा नेताओं पर कमेंट कर हंस रहा था। उसकी हंसी और बार बार चुनाव की घटनाओं को लेकर चर्चा करना वहां पर बैठे विक्की सिंह को काफी बुरा लगा।
विक्की ने पलाश और उसके दोस्तों को शांत रहने के लिए कहा। जब पलाश और उसके दोस्त नहीं माने तो वो उनसे झगड़ा करने लगा। यह देख पलाश उससे उलझ गया। इसी दौरान विक्की सिंह ने अपने पास रखे चाकू से पलाश के पेट में कई वार कर दिए। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और विक्की सिंह वहां से भाग निकला।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply