Breaking News

बिलासपुर @ रमतला प्रयास विद्यालय में छात्र की मौत कैसे हुई?

Share


कहां गायब थे हॉस्टल वार्डन.? गरीब बच्चों की हकीकत बयान करती एक जमीनी रिपोर्ट


बिलासपुर ,12 दिसम्बर 2021 (ए)। एक दिन पहले रमतला स्थिति प्रयाग विद्यालय में एक छात्र की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप है। प्रयास विद्यालय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के मेधावी छात्रों के लिए शासन ने खोला है। बिलासपुर रमतला स्थित प्रयास विद्यालय में प्रदेश के प्रतिभवान बच्चो को विज्ञान संकाय की शिक्षा दी जाती है। मतलब प्रवेश परीक्षा के बाद यहां प्रतिभवान छात्रों को निशुल्क पढ़ाई कक्षा नौवीं से बारहवीं तक दी जाती हैं। विद्यालय बिलासपुर स्थित प्रयास विद्यालय में लड़के लड़कियों के अलग अलग हॉस्टल है । हॉस्टल में वार्डन तो है लेकिन रात को कोई नही रहता।
बच्चो की रात राम भरोसे गुजरती है। प्राचार्य भी है लेकिन कभी कभी विद्यालय में दिख जाते है। कयास लगाया जा रहा है कि यदि घटना के दिन रात में वार्डन होते तो बच्चे को बचाया जा सकता था। जानकारी हो कि दोनों वार्डन पेशे से शिक्षक है। यद्यपि सैकड़ो वार्डन खाली बैठे है। बच्चों ने बताया कि यहां अव्यवस्था की कोई कमी नही है। खाना बद से बदतर मिलता है।माँ बाप गरीब है इसलिए मन मारकर सब कुछ सह रहे है।


Share

Check Also

रायपुर@जातिगत जनगणना के फॉर्म पर कांग्रेस ने उठाए सवाल…नाना पटोले का आरोप-मौजूदा प्रश्नावली में ओबीसी का जिक्र तक नहीं,बदलाव की मांग

Share रायपुर,06 सितम्बर 2026। जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा …

Leave a Reply