Breaking News

रायपुर@बृजमोहन से बड़ा गुंडा कौन वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक सियासत में मच रहा बवाल

Share


मुख्यमंत्री और सुशील आनंद को भेजा नोटिस


रायपुर,22 नवम्बर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मानहानि का नोटिस भेजा है।
पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल द्वारा भेजे गए मानहानि का नोटिस उनके अधिवक्ता के जरिए भेजा गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान रायपुर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया था।
रचार और जनसंपर्क के दौरान उनपर कथित तौर पर एक शातिर युवक ने झूमाझटकी। उस वक्त बीजेपी ने इसे प्लांटेड और टार्गेटेड बताया था। जवाब में घटना पर बयान देते समय मिडिया के सामने ष्टरू भूपेश बघेल और प्रेस वार्ता में संचार विभाग के चेयरमेन सुशील आनंद शुक्ल ने अटपटा बयान दिया था।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि बृजमोहन से बड़ा गुंडा कौन और बृजमोहन हमले की नौटंकी कर रहे। बयान के करीब पखवाड़े भर बाद बीजेपी विधायक द्वारा मानहानि का नोटिस भेजने की खबर है। बता दें हमलावर युवक थाना मुचलका में जमानत पर है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply